चमोलीः श्रीराम चंद्र विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर– 

by | Feb 2, 2023 | चमोली, रचनात्मक, सामाजिक कार्य | 0 comments

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने चलाया प्रशिक्षण कार्यक्रम– 

गोपेश्वरः पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस की ओर से विद्यालयों में छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारियां भी दी जा रही हैं।

बृहस्पतिवार को गौरा शक्ति योजना के तहत महिला हेल्पलाइन की ओर से रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने छत्राओं को आत्मरक्षा के साथ दूसरों की मदद करने के बारे में भी विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण में छात्राओं को पंच, किक, ब्लॉक, हाथ छुड़ाना, बाल छुडाना, किसी भी प्रकार की पकड़ से खुद को छुड़ाना आदि दांव पेच सिखाए गए। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधी अपराध, गौरा शक्ति एप, उत्तराखंड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी दी।

साथ ही नशा और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रभारी हेल्पलाइन उप निरीक्षक मीता गुसाईं, कांस्टेबल चंदन नागरकोटी, हेड कांस्टेबल पूनम रानी के साथ ही शिक्षकगण मौजूद रहे।

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!