ऋषिकेश के तपोवन में पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने चार दिनों त‌क किया योग, ध्यान — 

by | Feb 2, 2023 | ऋषिकेश, ब्रेकिंग | 0 comments

 आरोग्यधाम में किया एकांतवास, आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ लिया, गंगा किनारे लगाया ध्यान– 

ऋषिकेशः  योग, ध्यान कर नई ऊर्जा अर्जित करने पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ऋषिकेश के तपोवन में चार दिनों तक रहीं, और एकांतवास किया। हरनाज कौर ने गंगा किनारे योग और ध्यान किया तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ भी लिया। बृहस्पतिवार को वह लौट गई। 

पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू चार दिनों तक अपने गुरु और प्रेरक डा. अमृत राज के सानिध्य में तपोवन में रहीं। हरनाज के साथ मां और महिला रोग विशेषज्ञ रविंदर कौर संधू भी थी। बताया जा रहा है कि हरनाज कौर संधू जल्द ही हॉलीवुड और बॉलीवुड में नई पारी की शुरूआत कर सकती हैं।

वर्ष 2019 में डा. अमृत राज ने मुंबई में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में हरनाज को योग, खानपान और दिनचर्या संबंधी टिप्स दिए थे। लेकिन हरनाज सफल नहीं हो पाई। इसके बाद 2021 में हरनाज ने मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब जीता। इस दौरान वह डा. अमृत राज से ऑनलाइन सेशन ले रहीं थी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान भी वह हरनाज को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे थे। हरनाज तपोवन में बेहद खुश नजर आई। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!