ज्वाला देवी की डोली के साथ निकली जल कलश यात्रा, भक्तों ने किए मां के दर्शन– 

by | Feb 3, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

देवलधार गांव में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनिवार को पूर्णाहूति में दी जाएगी लाखों मंत्रों की आहूतियां–  

गोपेश्वरः देवलधार गांव की आराध्य देवी मां ज्वाला के मंदिर में शुक्रवार को भव्य रुप से जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों भक्तगण उमड़ पड़े। क्षेत्र की ध्याणियों ने मां ज्वाला के दर्शन कर श्रृंगार सामग्री भेंट की और अपने परिवार की कुशलता की मनौकामनाएं मांगी।

जल यात्रा का आयोजन करीब एक किलोमीटर तक किया गया। इस दौरान कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया। मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे भक्तगणों ने मां ज्वाला के दर्शन कर मनौतियां मांगी। शनिवार को पूर्णाहूति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।

ज्वाला देवी मंदिर में 26 जनवरी से लक्ष होम यज्ञ आरंभ हुआ था। दो दिनों तक गांव में ध्याणी भत्ता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। गांव में इन दिनों कौथीग जैसा माहौल बना हुआ है। प्रत्येक परिवार के सगे-संबंधी गांव में पहुंचे हुए हैं। देवलधार गांव में कई सालों बाद यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष हीमानंद सती, पुजारी प्रशांत डिमरी, पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को मंदिर में पूर्णाहूति का आयोजन होगा। मां ज्वाला ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतार लेकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। पिछले एक साल से माता की डोली गांव-गांव भ्रमण पर भी रही। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!