बेरोजगारी की मारः जोशीमठ भू-धंसाव ने छीन ली मजदूरों की रोजी रोटी–

by | Feb 3, 2023 | चमोली, मुद्दा, रोजगार | 0 comments

 

तपोवन जल विद्युत परियोजना के एक हजार से अधिक मजदूर घर में बैठने को मजबूर, प्रभावितों की श्रेणी में रखने की मांग रखी–

जोशीमठः  एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के निर्माण में लगे लगभग 1100 मजदूर भी पिछले एक माह से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। कारण यह है कि जोशीमठ भू धंसाव के बाद से तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिससे मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

एचसीसी कंपनी ने कार्यालय के बाहर नो वर्क नो पेमेंट का बोर्ड चश्पा कर दिया है, जब‌कि रित्विक कंपनी की ओर से मजदूरों की उपस्थिति तो दर्ज की जा रही है, लेकिन अभी तक पैसे का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में मजदूरों के सामने रोटी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

मजदूर यूनियन ने जोशीमठ की एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्हें भी प्रभावित परिवारों की श्रेणी में रखने की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि सरकार ने परियोजना का काम तो रुकवा लिया है, लेकिन उनकी समस्या को ध्यान में नहीं रखा गया है।

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के लिए एनटीपीसी की तपोवन जल विद्युत परियोजना को भी जिम्मेदार ठहराया गया, जिसे लेकर पांच जनवरी को स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर परियोजना कार्य को तत्काल रोकने की मांग उठाई, जिस पर जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक परियोजना कार्य रोक लिया। जिस कारण पिछले एक माह से परियोजना कार्य ठप पड़ा है।  

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!