आस्थाः नंदानगर में भव्य तरीके से आयोजित होगा महाशिवरात्री मेला– 

by | Feb 4, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

मेला आयोजन क‌े लिए समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सर्वसम्मति से सुरेंद्र बने अध्यक्ष– 

नंदानगरः नंदानगर में महाशिवरात्री मेला भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय मेले को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें सुरेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष बनाया गया है।

मेला आयोजन को लेकर ब्लॉक प्रमुख भारती देवी की अध्यक्षता में महाशिवरात्री मेला कमेटी की बैठक हुई। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्माति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष चरण सिंह, सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह को बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी को विद्यालयों के कार्यक्रम आयोजित होंगे और रात को विशेष कलाकारों की टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 1‍9 फरवरी को महिला मंगलदल के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले के दौरान मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया जाएगा।

विजय प्रसाद, सुखबीर सिंह, देव सिंह नेगी, संध्या देवरानी, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, भगवती प्रसाद, हर्षवर्धन, नंदन सिंह, सोहन सिंह, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। विशेष कलाकारों की टीम द्वारा रात्रि जागरण कर कीर्तन-भजन व भक्तिमय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले को भव्य रुप देने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का भी निर्णय लिया गया। 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!