आक्रोशः आक्रोशित युवाओं ने किया पुलिस वाहन पर पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकारी– 

by | Feb 9, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

देहरादून की सड़कों पर दिनभर चला बेरोजगारों का प्रदर्शन, कई युवा हुए बेहोश, ट्रेफिक रहा जाम–

देहरादूनः राजधानी में बृहस्पतिवार को बेरोजगार युवाओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारी और आंदोलन स्थल से खदेड़ दिया। इस दौरान कई युवा बेहोश हो गए। सभी बेरोजगार युवा भर्तियों में हुई धांधली के विरोध में देहरादून में जमा हुए थे।

गांधी पार्क में बेरोजगार युवाओं से मिलने पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह को भी बेरोजगारों ने घेर दिया और गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान प्रीतम सिंह के समर्थकों के साथ बेरोजगार युवाओं ने मारपीट भी की। पुलिस के वाहनों पर पथराव किया गया। जिससे पुलिस के कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। 

जिलाधिकारी सोनिका भी गांधी पार्क पहुंची, लेकिन आक्रोशित युवाओं ने उनसे भी बात करने से इन्कार कर दिया। कुछ युवाओं से डीएम ने बात करनी चाही तो अन्य युवाओं ने इसका विरोध कर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रेफिक को रोक दिया। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्येक जिलों से युवा बेरोजगार देहरादून पहुंचे हुए थे। 

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!