चमोली में 6005 अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का निशुल्क भरा जाएगा रसोई गैस सिलिंडर–

by | Feb 12, 2023 | घोषणा, चमोली | 0 comments

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया योजना का शुभारंभ–
गोपेश्वरः उत्तराखंड राज्य में अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क गैस रिफिलिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारक को साल में तीन बार निःशुल्क गैस रिफिल की सुविधा प्रदान की जाएगी। गैस रिफिल करने के बाद पूरी धनराशि सब्सिडी के रूप में डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य में अन्त्योदय लाभार्थियों के लिए निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत पौडी में आयोजित समारोह का लाइव प्रसारण यहां भी हुआ।

जिला सभागार चमोली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी शामिल हुए। जिले में 6005 अन्त्योदय कार्डधारक है, जिनकों मुख्यमंत्री निःशुल्क गैस रिफिलिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 20 लाभार्थियों को अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, पूर्व जिप सदस्य मनोज भण्डारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कण्डारी एवं अन्त्योदय योजना के लाभार्थी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!