दिनभर नहीं हुई अमृत गंगा पेयजल योजना पर पानी की सप्लाई– 

by | Feb 14, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

रात तक होगी पानी की सप्लाई, मंडल में क्षतिग्रस्त हो गई थी पेयजल योजना– 

गोपेश्वरः  अमृत गंगा पेयजल योजना लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। कई बार योजना के पाइप फटने और कूड़ा-करगट फंसने से पेयजल सप्लाई बाधित हो जाती है। जिससे लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पेयजल योजना निर्माण के दस वर्ष बाद भी मुख्य स्रोत पर फिल्टर की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिससे अनियमित पेयजल सप्लाई से जूझना पड़ रहा है।

जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त पाइपों को जोड़ दिया गया है। रात तक पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी। गोपेश्वर नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2012 में मंडल घाटी में अमृत गंगा पेयजल योजना का निर्माण किया गया।

शुरुआत के दो सालों तक तो पेयजल की सप्लाई सुचारु रही, लेकिन उसके बाद संरक्षण न होने से पानी की सप्लाई बाधित होने लगी। कई बार पेयजल लाइन के पाइप फटने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सोमवार को भी देर शाम मंडल में पानी का पाइप फटने से नगर में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई थी, जिससे मंगलवार को दिनभर पानी की सप्लाई बाधित रही।  

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!