वनाग्नि रोकने को तैयार होगी योजना, वनों में आग बुझाने में अच्छा सहयोग करने वाले होंगे पुरस्कृत– 

by | Feb 14, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिलाधिकारी ने ली जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक, दिए निर्देश–

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक ली। डीएम ने निर्देश दिए कि पिछले साल वनाग्नि की घटनाओं और उसके प्रभावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार करें। पिछले साल जो योजना सफल रही है उसे अधिक प्रभावी ढंग से अमल में लाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ब्लॉक, ग्राम और वन पंचायत स्तर पर बैठकें कर समितियों को सक्रिय करें। अति संवेदनशील वन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए रोस्टर तैयार करें। वन विभाग को आवश्यक उपकरणों की डिमांड उपलब्ध कराने को कहा।

पिरुल घास को साफ कर फायर लाइन बनाने, फायर वाचर और ग्राम प्रहरियों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। ग्रामीण स्तर पर युवाओं, महिलाओं और स्वंय सेवकों को प्रशिक्षण देने और वनाग्नि के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

चमोली जनपद में ‌वर्ष 2022 में 190.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि की भेंट चढ़ा था। प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि जिल में 506094.473 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। जिसमें 161547.25 हेक्टेयर संवेदनशील और 39736.62 हेक्टेयर अति संवेदनशील है। बीते साल जिले में वनाग्नि की 147 घटनाएं हुई। जिसमें 190.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। उन्होंने फायर सीजन को लेकर वन विभाग की तैयारी और उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, संयुक्त मजिस्टे्रट दीपक सैनी, प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी पूजा रावत, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!