आक्रोशः गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने की तालाबंदी–

by | Feb 17, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

परीक्षा परिणाम, अंक तालिका और एडमिशन में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित हैं छात्र-छात्राएं– 

गोपेश्वरः परीक्षा परिणाम और अंक तालिका में गड़बड़ी के विरोध में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में तालाबंदी कर सभी कक्षाओं को बंद करवा दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो सोमवार से महाविद्यालय को बंद कर दिया जाएगा।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि करीब 100 ऐसे छात्र-छात्राओं को अंकतालिका में गैर हाजिर दिखाया गया है जिन्होंने परीक्षा दी थी। कई छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है। पूर्व में बैक पेपर देने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है।

छात्र-छात्राएं इन गड़बडिय़ों को ठीक करने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं। लेकिन विश्वविद्यालय स्तर से कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की गलती से फेल कर दिया गया वह अगली कक्षा में प्रवेश कैसे ले सकेंगे।

कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरी जगह जाना है, लेकिन परिणाम में गड़बड़ी होने से वह भी कहीं नहीं जा पा रहे हैं।

इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, महासचिव नितिन नेगी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मण सिंह, विपिन फरस्वाण, नीरज नेगी, कनिष्ठका भंडारी, दीपिक, मधु, दुर्गा, माधुरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!