चमोलीः अग्नि सुरक्षा कार्यों में आगे आने पर महिला मंगल दल को 1100 रुपये का मिला पुरस्कार–

by | Feb 17, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

विशेषज्ञों ने कहा- वनाग्नि से संकट में मानव जीवन और जैव विविधता, जंगल बचाने को सामुहिक भागेदारी पर दिया जोर — 

जोशीमठः वन अग्नि सुरक्षा से संबंधित नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ व जनदेश संस्था के संयुक्त तत्वधान में सलना गांव में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वनों की सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई। वनों में लगने वाली आग के बारे में भी चर्चा हुई। 

इस दौरान महिला मंंगल दल सलना को अग्नि सुरक्षा कार्यों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने पर जनदेश कल्प क्षेत्र उर्गम के द्वारा 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

वन बीट अनुभाग अधिकारी उर्गम देवचंद्र  ने कहा कि जो लोग जंगलों में आग लगाते हैं वही प्रकृति के संरक्षण के लिए कभी भी कोई काम नहीं करते। वनों के संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी ने वन संरक्षण में ग्रामीणों को वन विभाग का सहयोग करने की अपील की। कहा कि ग्रामीण आवश्यकताओं के अनुरूप वनों के प्रबंधन के काम में सहयोग बढ़ाएं तो जन सहभागिता बढ़ सकती है।

जनदेश संस्था के सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी कहा कि वनों में आग के कारण लगातार जैव विविधता संकट की ओर बढ़ रही है। हिमालच में तापमान बढ़ रहा है, ग्लेशियर  पीछे खिसक रहे हैं, कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा तापमान में बढ़ने के कारण जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

बैठक में पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष पूर्वा देवी, वन पंचायत सरपंच यशवंत सिंह पंवार, वन आरक्षी चंद्र मोहन सिंह, जनदेश सामाजिक संगठन की कलावती शाह, ममता सती, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, देवेश्वरी देवी, पार्वती देवी कैलाश , लक्ष्मण सिंह महेंद्र सिंह राहुल सिंह , पूजा, अनीता देवी , बसंती देवी, आशा देवी, प्रीति देवी नारायण देवी शशि देवी, उमा देवी प्रभादेवी, विनीता देवी, उमेश भंडारी वन बीट अधिकारी, अभिषेक बिष्ट, हरीश राणा पुष्कर सिंह रावत बन वीट अधिकारी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!