देश-विदेश से आते हैं यहां 15 अगस्त में शामिल होने, ग्रामीणों में रहता है स्वतंत्रता के जश्न का जुनून–

by | Aug 12, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

 चमोली। यदि जश्न ए आजादी का मजा लेना हो तो चले आईये चमोली में भारत-तिब्बत (चीन) सीमा पर स्थित नीती घाटी।  यहां भोटिया जनजाति के ग्रामीण आजादी के जश्न को उत्सव के रूप में मनाते हैं। ग्रामीण 15 अगस्त को अपने-अपने घरों की छतों में लाउडस्पीकर पर देश भक्ति के गीत बजाए जाते हैं। ऐसा लगता है, मानों अखंड भारत इसी क्षेत्र में बसता हो। जश्न ए आजादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश के ग्रामीण भी अपने गांव पहुंचते हैं। नीती गांव के विनोद पाल का कहना है कि 15 अगस्त में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थानीय लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केदार सिंह फोनिया ने बताया कि देश आजादी के दौरान नीती घाटी से तिब्बत व्यापार होता था। जिस दिन देश आजाद हुआ, उस दिन भी घाटी के अधिकांश लोग तिब्बत में थे। उन्हें रेडियो पर देश आजादी की सूचना मिली। ग्रामीण वहीं से खुशी से झूम कर घाटी में पहुंचे। मध्य रात्रि को घाटी के दुंपुधार में तिरंगा फहराया गया। जिस वक्त दिल्ली में लालकिले में तिरंगा फहराया जा रहा था, ठीक उसी वक्त दुंपुधार में भी तिरंगा फहराया गया। ग्रामीणों ने उत्सव मनाया। घर-घर में दीए जलाए गए। देश आजादी की खबर से ग्रामीण इतने उत्साहित हो उठे कि रातभर झूमते रहे। तब से आज तक घाटी में देश आजादी का जश्न बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवान भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं। सेना की ओर से ‌भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। 

Latest News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...
error: Content is protected !!