जोशीमठ में छोड़े गए आपदा प्रभावितों के घरों से सामान चुराने वालों को किया पुलिस ने गिरफ्तार– 

by | Feb 23, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

पुलिस ने चोरों से पकड़े 32 इंच का एलईडी टीवी, पेट्रो मैक्स , बिजली के तार व कई अन्य सामग्री– 

जोशीमठः  विगत माह आयी जोशीमठ भू धंसाव आपदा के दृष्टिगत विभिन्न प्रभावित परिवारों को प्रशासन के द्वारा नगर पालिका जोशीमठ ,गुरुद्वारा जोशीमठ व विभिन्न होटालों में अस्थाई रूप से ठहराया गया था और प्रभावित लोगों से आपदा से क्षतिग्रस्त मकान खाली करवाए गए थे।

माउंट व्यू होटल के नीचे स्थित कॉलोनी से विगत कुछ दिनों से खाली मकानों से बिजली के तार स्विच बोर्ड, पानी की टोंटी आदि घरेलू सामान रात्रि में चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी, इस पर दिनांक 22-02-2023 को वादी श्री रघुवीर सिंह द्वारा

लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने बंद घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो मोटर पानी की व पानी की टोंटी व दो गीजर चोरी करने तथा अरविन्द रावत निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई अजय रावत के बंद घर का ताला तोड़कर एक एलईडी टीवी वीडियोकॉन 32 इंच, दो पेट्रो मैक्स सिलिंडर, बिजली के तार व स्विच बोर्ड चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दिए गए जिस पर कोतवाली जोशीमठ ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की।

उक्त घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक चमोली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ के निर्देशन में टीम गठित कर गहन सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर मामूर कर कुछ नेपाली मजदूरों पर लगातार निगरानी कर आज दिनांक 23-02-2023 को निम्न दो अभियुक्तों को थाना जोशीमठ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया व शत प्रतिशत चोरी किया गया माल बरामद किया गया है तथा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!