चमोलीः गांव से ढाई किलोमीटर पहले पहुंच गई थी बारात, दुर्घटनाग्रस्त हुआ

by | Feb 28, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

12 बाराती घायल, पुलिस और एसडीआरएफ ने अस्पताल पहुंचाए घायल–

जोशीमठः  मारवाड़ी- थेंग मोटर मार्ग पर मंगलवार को देर शाम साढ़े आठ बजे एक बारात का वाहन गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 12 बाराती घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस औैर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया।  

थेंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। बारात मंगलवार को सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। देर शाम को बारात के वापस लौट‌ते समय गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले बारात की एक जीप अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के समीप 70 से 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि वाहन में 12 लोग सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दो बारातियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।  थाना पुलिस की ओर से वाहन के इर्द-गिर्द चेकिंग की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कोई व्यक्ति वाहन से छिटककर कहीं खेतों में गिरा होगा। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार किया जा रहा है। बारातियों के परिजन और नाते रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। जबकि गांव में सादे समारोह में बारात की रश्में निभाई गई हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!