चमोलीः गैरसैंण में विधानसभा सत्र तक अधिकारियों की छुट्टी पर रोक–

by | Mar 3, 2023 | कैबिनेट, चमोली | 0 comments

13 मार्च से शुरु होगा विधानसभा सत्र, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक– 

गोपेश्वरः गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी विभागीय अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। विधानसभा सत्र संपन्न होने तक विषम परिस्थति को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश पूर्वानुमति के स्वीकृत नहीं किया जाएगा। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बजट सत्र के दौरान अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभागों के कार्यालयाध्यक्ष विभागाध्यक्ष और जिला स्तरीय अधिकारियों को सत्र की अवधि के दौरान जिला मुख्यालय में बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं। कार्यालय अवधि के बाद भी अधिकारी दूरभाष से मुख्यालय में अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर किसी भी समय उनसे संपर्क किया जा सके। 

error: Content is protected !!