बेअसर हो रहे अभियानः चमोली में 73 प्राथमिक 13 जूनियर विद्यालय बंदी के कगार पर–

by | Mar 9, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 

इन ‌विद्यालयों में एक-एक है छात्र संख्या, सरकारी विद्यालयों की दयनीय स्थिति– 

गोपेश्वरः  चमोली जनपद में सरकारी ‌विद्यालयों में छात्रों की संख्या घटती जा रही है। नए शिक्षण सत्र में जनपद के 73 प्राथमिक और 13 जूनियर हाईस्कूल बंदी के कगार पर हैं। शिक्षा विभाग ने इस विद्यालयों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिले में छह विद्यालय ऐसे हैं जहां पर एक-एक छात्र संख्या है। ये विद्यालय हैं- प्राथमिक विद्यालय कोट विकासखंड नारायणबगड़, प्राथमिक विद्यालय कुश विकासखंड नारायणबगड़, प्राथमिक विद्यालय अंगोत, विकासखंड कर्णप्रयाग

,प्राथमिक विद्यालय भैंरा विकासखंड दशोली, प्राथमिक विद्यालय बमण बेरा विकासखंड देवाल और प्राथमिक विद्यालय सौरीगाड़ विकासखंड देवाल। 

चमोली जनपद में ‍919 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन की ओर से विद्यालयों में छात्र संख्या का मानक पांच से अधिक है। पांच या उससे कम होने पर विद्यालयों को बंद कर वहां के छात्र-छात्राओं को नजदीकी विद्यालय में मर्ज किया जाता है। वर्तमान में चमोली जिले में 73 प्राथमिक और 13 जूनियर हाईस्कूल ऐसे हैं जिनकी छात्र संख्याा पांच या उससे कम है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग इन विद्यालयों को आसपास के विद्यालयों में मर्ज करने पर विचार कर रहा है। यदि विद्यालय बंद होते हैं तो यहां पढ़ने वाले करीब 200 छात्र-छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में जाना पड़ेगा। विद्यालय दूर होने की स्थिति में छोटे बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिले में दो प्राथमिक विद्यालय नंदनपुर कर्णप्रयाग और आलीडुंगरी नारायणबगड़ बीच सत्र में बंद हो गए थे। यहां पढऩे वाले छात्र-छात्राओं ने दूसरे विद्यालयों में प्रवेश ले लिया था। 

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!