दुर्घटनाः अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी–

by | Mar 9, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चमोली जनपद की घटना, एक सवार की मौत, जबकि चालक समेत दो गंभीर घायल हुए– 

आदिबदरीः एक अल्टो कार बृहस्पतिवार को रंडोली बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोगों में से एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं। सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे एक अल्टो कार रोहेड़ा से कर्णप्रयाग की तरफ आते वक्त आदिबदरी से छह किलोमीटर आगे एनएच 109 पर रंडोली बैंड के पास अनियंत्रित हो कर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

समाचार मिलते ही आदिबदरी पुलिस चौकी के आनंद शाह व पीसी गिरिश जोशी घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को 108 वाहन से कर्णप्रयाग चिकित्सालय पहुंचाया। उन्होंने बताया कि  कार में तीन लोग सवार थे, जिस में से घायल कृपाल सिंह पुत्र जीत सिंह उम्र 56 वर्ष ग्राम रंडोली की कर्णप्रयाग चिकित्सालय ले जाते समय मौत हो गई ।

जगदीश लाल  पुत्र स्वारु  लाल उम्र 60 वर्ष ग्राम खेती की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि घायल वाहन चालक मोहन भण्डारी , उम्र 42 वर्ष पुत्र बचन भण्डारी ग्राम रोहेड़ा की हालत खतरे से बाहर है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!