चमोलीः अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी कार– 

by | Mar 14, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दो युवक गंभीर घायल हुए, स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल– 

गोपेश्वरः बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर मंगलवार को शाम करीब पांच बजे गाड़ी गांव से कुछ दूरी पर एक कार करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि दोनों की हालत सामान्य है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां झाड़ी थी, जिससे दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू किया गया।

बताया जा रहा है कि निजमुला गांव की ओर जा रही एक कार करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में 33 साल के मनोज लाल, ग्राम गौणा (सेराबगड़) और वीरेंद्र लाल, उम्र लगभग 25 साल, ग्राम निजमुला, गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!