अटैचमेंट का खेल खत्मः सालों से घरों के नजदीक जमे शिक्षा विभाग के 19 कर्मचारियों का अटैचमैंट निरस्त–

by | Mar 15, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 

शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद सीईओ ने तत्काल मूल विद्यालयों में तैनाती के दिए निर्देश–

गोपेश्वरः सालों से घरों के नजदीक जमे शिक्षा विभाग के 19 कर्मचारिक्षों का शिक्षा विभाग चमोली ने अटैचमेंट निरस्त कर दिया है। माध्यमिक और बेसिक स्तर के इन कर्मचारियों को तत्काल मूल विद्यालय व कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश सीईओ की ओर से दे दिए गए हैं। 

शिक्षा विभाग ने बेसिक स्तर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शंकर सिंह बिष्ट को बीईओ कार्यालय नंदानगर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धर्मेंद्र फरस्वाण को जीजीआईसी जोशीमठ, दीपक तिवारी को बीईओ कार्यालय जोशीमठ, प्रधान सहायक सुरेंद्र सिंह कठैत को जीआईसी कोठली, प्रधान सहायक राहुल तिवाड़ी को जीआईसी असेड़ सिमली,

वरिष्ठ सहायक जीतेंद्र बिष्ट को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पगना, कनिष्ठ सहायक ओम आदित्य तोपाल को जीआईसी बैरासकुंड, कनिष्ठ सहायक चंद्रमोहन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलगोठ, परिचारक प्रकाश सिंह को राइंका उर्गम, परिचारक सुनील कोहली को जीआईसी बैरागना और स्वच्छक मुकेश कुमार को जीआईसी ग्वाड़ देवलधार मूल विद्यालय और कर्यालय में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।

वहीं बेसिक शिक्षा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनसूया प्रसाद पुरोहित को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली, प्रधान सहायक संदीप डिमरी को जीआईसी जोशीमठ, पंकज रावत को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्मी, प्रधान सहायक कुलदीप सिंह को जीआईसी ग्वाड़ देवलधार, प्रधान सहायक जीतेंद्र सिंह रावत को जीआईसी रैसचोपता, कनिष्ठ सहायक अंकुर डिमरी को एनपी स्कूल सुभाषनगर, कनिष्ठ सहायक विकास भट्ट को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली और परिचारक त्रिलोक सिंह को जूनियर हाईस्कूल गाड़ी में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। 

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!