आपदाः अब क्या बरसात का इंतजार कर रहा सिंचाई विभाग–

by | Mar 16, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

टेंडर प्रक्रिया के बाद गहरी नींद में सोए विभाग के अधिकारी, डर के साए में जी रहे हल्दापानी के आपदा प्रभावित– 

गोपेश्वरः ढाई माह पहले टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चमोली में राजकीय सिंचाई विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सो गए हैं। इन्हें न आपदा प्रभावितों की सुरक्षा की फिक्र है और ना ही शासन-प्रशासन का डर। जबकि नगर के हल्दापानी में विकास नगर मोहल्ले में अभी भी भूस्खलन जारी है। लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं। थोड़ी बारिश होने पर भी लोग जागकर रात काट रहे हैं। शासन ने यहां भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए नवंबर माह में 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी थी, लेकिन विभागीय अधिकारी यहां ट्रीटमेंट में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। 

पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने बतया कि बीते 28 दिसंबर को भूस्खलन के सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु की गई। लेकिन चार में से तीन ठेकेदारों के अधूरे आवेदन के चलते वे निरस्त हो गए। एक ठेकेदार का आवेदन सही पाए जाने पर ‌विभाग ने उसे शासन को भेज दिया है,

शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही भूस्खलन का सुधारीकरण कार्य शुरु किया जाएगा। अधिकारियों ने सीधे-सीधे गेंद शासन के पाले में डाल दी है। आपदा प्रभावित डा. यदुनंदन भट्ट ने कहा कि भूस्खलन से लोग डरे हुए हैं। लोगों की रातों की नीदं उड़ी हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्य को शुरु करवाने की मांग की है। 

हमारी टीम ने जब प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तो लोग आपदा से डरे हुए हैं। अनीता रतूड़ी ने कहा कि तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारी कई बार भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी भी यहां सुधारीकरण कार्य शुरु नहीं हो पाया है। अब कुछ ही महिनों में बरसात शुरु हो जाएगी, भूस्खलन से आंगन पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है, जिससे यहां रहने में भी डर लग रहा है। अपनी जिंदगीभर की पूंजी लगाकर यहां पांच कमरों का मकान बनाया है,

अब खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं। सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि लगातार भूस्खलन होने से डर सता रहा है। कई मकानें रहने लायक नहीं हैं। विमला बिजल्वाण ने बताया कि अपनी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई से मकान बनाया। वर्ष 2017 में पति की मृत्यु हो गई। जिससे परिवार की जिम्मेदारी मेरे कंधे पर आ गई। अब मकान भूस्खलन के मुहाने पर आ गया है। हम कहां जाएं, कुछ समय में नहीं आ रहा है।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!