जड़ी-बूटीः नीती घाटी के काश्तकारों को दिया जड़ी-बूटी का प्रशिक्षण–

by | Mar 19, 2023 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

काश्तकारों का जड़ी-बूटी शोध संस्थाान का सात दिवसीय भ्रमण संपन्न– 

गोपेश्वरः नीती घाटी के कई ग्रामीणों के काश्तकारों ने जड़ी-बूटी शोध संस्थान मंडल में विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही उन्हें विपणन और बाजार की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग जोशीमठ की ओर से लाता-तपोवन कैट प्लान के तहत विभिन्न गांवों के ३० काश्तकारों को जड़ी-बूटी शोध संस्थान मंडल का सात दिवसीय भ्रमण कराया गया। जिसमें नीती, गमशाली, मेहरगांव और मलारी के काश्तकार शामिल रहे। काश्तकारों को कूट, अतीश, कुटकी, जीरा, काला जीरा, फरण, डौलू, चौरू आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि भविष्य में इसकी अपार संभावनाएं हैं। समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य वन संरक्षक नंदा देवी वायोस्फियर रिवर्ज गोपेश्वर के निशांत वर्मा, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक वीपी मार्तोलिया, जड़ी-बूटी शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सीपी कुडियाल, वैज्ञानिक डा. अरविंद भंडारी, कार्यक्रम के सह आयोजक नीती माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति के सचिव धीरेंद्र गरोडिया आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!