दिनभर अपनी माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे भगवान बदरीनाथ–

by | Aug 13, 2021 | आस्था, चमोली, धर्म | 0 comments

बदरीनाथ। चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को दो दिवसीय नर-नारायण जयंती कार्यक्रम शुरू हो गया है। भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंची। इस वर्ष कोरोना के चलते नर-नारायण जयंती सूक्ष्म रूप से मनाई जा रही है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे श्री बदरीनाथ मंदिर के रावल  ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी ने भगवान नर-नारायण उत्सव मूर्ति का अभिषेक एवं पूजन किया। तत्पश्चात नायब रावल अमरनाथ नम्बूदरी के साथ भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंची। इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड बदरीनाथ के  प्रभारी अधिकारी सुनील तिवारी, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी मौजूद रहे।  थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह एवं पुलिस कर्मी, आईटीबीपी के जवान भी इस मौके पर मौजूद रहे।  उत्सव डोली यात्रा में सम्मिलित देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पुजारीगणों ने सामाजिक दूरी  पालन कर कोविड गाइड लाइन का पालन किया। दिनभर भगवान बदरीनाथ अपनी माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे। बदरीनाथ जी की सभी पूजाएं माता मूर्ति मंदिर में संपन्न होंगी। 

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!