उथिंड गांव में शिक्षिका उर्मिला राणा को फूल-मालाओं से दी गई भावभीनी विदाई–

by | Mar 31, 2023 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

शिक्षिका उर्मिला राणा ने 40 सालों तक दी ‌शिक्षा विभाग में सेवा, शिक्षक शिशुपाल सिंह रावत को भी दी विदाई– 

ऊखीमठः राजकीय जूनियर हाईस्कूल उथिंड/पेलिंग में ग्रामीणों और अभिभावक संघ ने तीन सालों से अपनी सेवाएं दे रही शिक्षिका उर्मिला राणा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। उर्मिला राणा 40 सालों से विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रही थी।

उर्मिला राणा ने कहा कि आगे भी ‌बच्चों का मार्गदर्शन करती रहूंगी। विद्यालय में तैनात शिक्षक शिशुपाल सिंह रावत का राजकीय जूहा स्कूल गागड़धार में स्थानांतरण होने पर उनको भी फूल-मालाओं के साथ विदाई दी गई। शिक्षक शिशुपाल ने 17 सालों (2006 से 2023 तक) तक विद्यालय में अपनी सेवाएं दी। जबकि उनके स्थान पर आए शिक्षक प्रताप सिंह रावत का ग्रामीणों ने जोर दार स्वागत किया। 

इस मौके पर ग्राम प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल, एसएमसी अध्यक्ष असवीर राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष सूरज सिंह, अभिभावक संघ के अध्यक्ष यशवीर सिंह राणा के साथ्ज्ञ ही उथिंड और पेलिंग की जनता मौजूद रही। भोजन माताओं के सहयोग से विद्यालय में जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। 

Latest News

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
error: Content is protected !!