खुशखबरी- वाहन चालक, परिचालक और क्लीनर्स को मिलेगी 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता—-

by | Aug 13, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments


चमोली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण राज्य में चल रहे कोविड कर्फ्यू से प्रभावित सार्वजनिक सेवायानों के चालकों, परिचालकों एवं क्लीनर्स को प्रदेश सरकार के द्वारा 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऑल्विन राॅक्सी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राज्य में पंजीकृत सार्वजनिक सेवायानों जिनमें स्टेज कैरेज बस (उत्तराखंड परिवहन निगम को छोडकर), कान्ट्रैक्ट कैरेज बस, टैक्सी, मैक्सी, कान्ट्रैक्ट कैरेज ऑटो रिक्शा, विक्रम, ई-रिक्शा के कुल 1,03,235 चालक/परिचालक/क्लीनर्स को छह माह तक प्रति माह दो हजार रुपये के हिसाब से कुल 12 हजार की धनराशि दी जाएगी। परिवहन कार्यालय द्वारा पंजीकृत सार्वजनिक वाहनों के चालक, परिचालक, क्लीनर्स के पंजीकरण की पुष्टि करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से डीबीटी के द्वारा आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खातों में स्थानांन्तरित की जाएगी। आर्थिक सहायत के रूप में राहत में होने वाले संपूर्ण व्यय की धनराशि रु0 12388.20 लाख  का वहन ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ से किया जाएगा।

Latest News

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
error: Content is protected !!