चमोलीः भाजपा की बौखलाहट का परिणाम है राहुल गांधी पर हुई कार्रवाईः मनीष खंडूड़ी–

by | Apr 1, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर और नंदप्रयाग में हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम, कहा- आम जन से जुड़े मुद्दों पर मौन है सरकार, विपक्ष को दबाने का चल रहा षड़यंत्र–

गोपेश्वरः गोपेश्वर और नंदप्रयाग में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई भाजपा की बौखलाहट का परिणाम है। आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार मौन है, लेकिन सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्ष के खिलाफ षड़यंत्र रचे जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि मानहानि मामले में राहुल गांधी को अधिकतम सजा और उसके 24 घंटे के भीतर लोक सभा की सदस्यता रद्द करने के साथ आवास खाली कराना बताता है कि भाजपा पूरी तरह से बौखला चुकी है।

जबकि देश में महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में एक के बाद एक भर्ती घोटाले, उनकी सीबीआई जांच की मांग करने पर युवाओं पर लाठी चार्ज किया गया, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से सरकार ने किनारा कर दिया। लेकिन बिजली-पानी महंगी कर शराब को सस्ता किया गया है। वहीं, गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस दशोली ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट और नगर अध्यक्ष गोविंद सजवाण ने राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। कहा‌ कि गोपेश्वर की तलहटी में भूस्खलन हो रहा है, लेकिन सरकार के नुमाइंदे भूस्खलन के ट्रीटमेंट के बजाय वहां सेल्फी खींचने पहुंच रहे हैं। जनता की समस्याओं से सरकार का कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, जिला मीडिया प्रभारी तेजवीर कंडेरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र कठैत, सुमन सजवाण, गजेंद्र सिंह रावत, संजय कंडेरी, युवराज कंडेरी, श्याम मुनियाल, गोपाल, मदन, ‌जिला मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल, महिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष उषा रावत, राजेंद्र रावत, नीरज परमार, मदन लाल, पूनम रावत, अंजू राणा के साथ ही कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!