चमोलीः वायरल वीडियो की सच्चाई जानने बोर्ड परीक्षा केंद्र पहुंची शिक्षा अधिकारियों की चार सदस्यी टीम–

by | Apr 1, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

बोर्ड परीक्षा केंद्र की टीम को भी हटाया, पढें यह है मामला, जांच शुरु–

गोपेश्वरः  गैरसैंण ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज नैल खंसर में बोर्ड परीक्षा कॉपियों को लेकर वायरल हुए वीडियो की सच्चाई जानने के लिए शिक्षा अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम नैल खंसर के लिए रवाना हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीईओ कुलदीप गैरोला ने परीक्षा प्रभारी सहित विद्यालय में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगी पूरी टीम को बदल दिया है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा कॉपियों को संकलन केंद्र में रखने के बजाय शिक्षक के अपने कमरे में रखीं गई हैं। वीडियो में बताया जा रहा है कि शिक्षक बोर्ड परीक्षा की कॉपियां अपने घर ले जा रहे हैं।

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सीईओ ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। जिसमें जिला ‌शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया, जीआईसी आदिबदरी के प्रधानाचार्य मनवर सिंह नेगी और सीईओ कार्यालय के विधि अधिकारी लखपत सिंह नेगी को शामिल किया गया है। सीईओ ने यथाशीघ्र मामले में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीईओ कुलदीप गैरोला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर परीक्षा केंद्र में भेज दी गई है। यह हमारा दूरस्थ परीक्षा केंद्र है। लिहाजा परीक्षा प्रभारी को दूसरे दिन कॉपियों को संकलन केंद्र में जमा करने की अनुमति दी गई है।

कॉपियों को परीक्षा केंद्र में ही रखा जाना है। यदि कमरे में कॉपियां रखीं गई, तो उसकी जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया कॉपियों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह भी देखा जाएगा कि कॉपियों के बंडल पर रिसीलिंग पैकेजिंग हुई कि नहीं।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!