नाराजगीः विधायकों के वेतनमान में बढोत्तरी, तो जीएमवीएन कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों– 

by | Apr 5, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा नेता तारा दत्त ने की पैरवी, कहा मांगों का संज्ञान लें मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री–  

गोपेश्वरः चमोली के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल जीएमवीएन कर्मचारियों के समर्थन में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। कहा कि एक ओर विधायकों के पेंशन और वेतनमान में लगातार वृद्घि की जा रही है, लेकिन लंबे समय से स्थाईकरण और वेतनमान बढ़ाने की मांग कर रहे जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान जीएमवीएन कर्मचारी तीर्थयात्रियों की सेवा में लगे रहते हैं।

वर्षभर जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में पर्यटक और तीर्थयात्रियों का आना जाना लगा रहता है। सरकार अब जीएमवीएन और केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) का एकीकरण करने जा रही है। इसका तब तक विरोध किया जाएगा, जब‌ तक सालों से अपनी सेवाएं दे रहे जीएमवीएन कर्मचारियों का स्थाईकरण नहीं हो जाता।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेने की मांग उठाई है। कहा कि अब चारधाम यात्रा को शुरु होने में एक माह से भी कम समय शेष रह गया है, ऐसे में यदि जीएमवीएन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए तो, सरकार को करोड़ों का घाटा उठाना पड़ेगा। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!