पीपलकोटी। 31 जुलाई को हुई भारी बारिश से स्यूंण गांव के समीप लुदाऊ गदेरे के उफान पर आने से लकड़ी की पुलिया बह गई है, जिससे ग्रामीण गदेरे से ही आवाजाही कर रहे हैं। स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को परिजन गदेरा पार करा रहे हैं। गदेरे के कारण पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती ३१ जुलाई की रात को भारी बारिश से लुदाऊ गदेरे में करीब २०० मीटर रास्ता टूट गया और लकड़ी की बनाई पुलिया भी बह गई है। जिससे आवाजाही की दिक्कत पैदा हो गई है। ग्रामीण गदेरे से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों को परिजन गदेरा पार करा रहे हैं। बीमार ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही ग्रामीण खाद्यान्न को भी गदेरे में पीठ में ढोकर ले जा रहे हैं। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, कुलदीप नेगी, धीरज राणा, अरविंद रावत, जगदीश रावत और युवक मंगदल अध्यक्ष अरुण राणा का कहना है कि पुलिया बहने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीण एक दूसरे का हाथ पकड़कर गदेरे को पार कर रहे हैं।
हमारी भी सुनो डीएम साब- जान जोखिम में डालकर आवाजाही को मजबूर हैं स्यूंण गांव के ग्रामीण-
by laxmi Purohit | Aug 13, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...
प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...
बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...
एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...
केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...
भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...
चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...
दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
