चमोली में फिर हमलावर हुआ भालू, गौशाले की छत तोड़कर मार डाले चार मवेशी– 

by | Apr 13, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

प्रभावित परिवारों ने मुआवजे के साथ ही वन कर्मियों की लंबी दूरी की गश्त की मांग उठाई– 

चमोलीः चमोली जनपद में फिर भालू की दहशत है। कई गांवों में भालू गोशालाओं को क्षति पहुंचाकर मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। ताजा मामला दशोली ब्लॉक के रांगतोली गांव का है। यहां भालू ने गोशाला तोडकर 4 मवेशियों को मार डाला है जिसके बाद पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से भालू को लेकर लोगों में दहशत है।

बुधवार रात को रांगतोली गांव में भालू ने अलग अलग 4 गोशालाओं को तोडकर आधे दर्जन से अधिक मवेशियों पर हमला कर दिया जिनमें से दो बैल, 2 गाय की मौत हो चुकी है स्थानीय निवासी संदीप सिंह ने बताया कि गांव के प्रकाश, डब्बल सिंह, और दुलप सिंह पडियार की गोशाला में भालू ने भारी नुकसान पहुंचाया है और 4 मवेशियों को मार डाला है ग्रामीणों द्वारा पूर्व में वन विभाग को मामले में सूचित किया गया था लेकिन वन विभाग द्वारा भालू को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई,

उनका कहना है वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में निगरानी करने जरूर आते हैं और चले जाते हैं लेकिन न तो जाला लगाया गया है न रात को सायरन की व्यवस्था की गई। भालू के बढते हमलों से स्कूली बच्चों और काश्तकारी करने वाले समस्त लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। उन्होने मांग की अगर वन विभाग द्वारा भालू को पकडने या भगाने को लेकर सही योजना नहीं बनाई गई तो विभाग के खिलाप आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने वन कर्मियों की लंबी दूरी की गश्त बढ़ाने के साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!