आस्थाः धधकते अंगारों पर जाख देवता के पश्वा ने किया नृत्य, भक्तों को दिए दर्शन– 

by | Apr 15, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जाख मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, जाख मेला संपन्न होते ही हुई झमाझम बारिश– 

गुप्तकाशीः केदारघाटी का प्रसिद्घ जाख मेला शनिवार को आयोजित हुआ। जाख देवता के पश्वा ने धधकते अंगारों पर नृत्य कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। इस चमत्कारी शक्ति के सामने सभी श्रद्घालु नत्मस्तक हो गए। इस दौरान जय जाख राजा के जयकारों से देवशाल क्षेत्र की भूमि दिनभर गुंजायमान रही। दो दिनों तक धधकते अंगारों के अग्निकुंड में जैसे ही जाख देवता के अवतारी पुरुष ने प्रवेश कर नृत्य किया, तो वहां पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं के सिर श्रद्धा से झुक गए।

जाखधार में दो गते बैशाख को होने वाले प्रसिद्ध जाख मेले से पूर्व कोठेड़ा के पुजारियों, देवशाल के वेदपाठियों और नारायणकोटि के सेवक-श्रद्धालुओं ने अग्निकुंड की रचना बनाई। बैशाख संक्रांति को ही अग्नि प्रज्ज्वलित कर अग्निकुंड की रात को चार पहर की पूजा की गई। शनिवार को जैसे ही यक्षराज जाख देवता के पश्वा ने नारायणकोटि गांव से कोठेड़ा और देवशाल होते हुए अपराह्न दो बजे जाख मंदिर में बने अग्निकुंड में प्रवेश किया, वैसे ही पूरा परिसर यक्षराज के जयकाराें से गुंजायमान हो उठा।

ढोल-दमांऊ की गर्जना और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर जाख देवता ने धधकते अग्निकुंड पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य के बाद पावन राख को प्रसाद के रूप में श्रद्धालु अपने साथ ले गए। जाख मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जाख देवता संपूर्ण केदारघाटी के रक्षक इष्ट देव हैं। हजाराें सालाें से क्षेत्रवासी मेले का आयोजन कर रहे हैं। दहकते अंगारों पर जाख देवता के नृत्य की परंपरा सदियों पुरानी है। बैशाखी पर्व के दौरान जाख मंदिर में मेले का आयोजन होता है। 

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!