कांग्रेस का मिशन 2022 के लिए डोर-टू-डोर चुनाव अभियान शुरू–

by | Aug 14, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का शनिवार को गोपेश्वर और नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर में मंदिर मार्ग तक रैली निकाली। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2022 के लिए तैयार रहें। डोर-टू-डोर चुनाव अभियान शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल रही है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। जनता की समस्याओं के लिए कांग्रेस जूझती रहेगी, सरकार की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। जिला पंचायत परिसर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, हरिकृष्ण भट्ट,  मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान और पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता की नजर कांग्रेस पार्टी पर टिकी हुई है। इसका पार्टी को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में बढ़ती मंहगाई से हर वर्ग के लोग कराह रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे जहां मंहगाई और बढ़ गई है। वहीं किसान, मजदूर, नौकरी पेशा करने वाले सभी लोग परेशान हैं। सरकार के सारे दावे हवा में है। धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा। जनहित के इन मुद्दों पर सरकार पूरी तरह फेल है। 

जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर बर्त्वाल, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, गोपाल रावत, मीडिया प्रभारी तेजवीर कंडेरी, रविंद्र नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, हरेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र फरस्वाण, गोविंद सजवाण, ओम प्रकाश नेगी, महेंद्र नेगी, राकेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, संदीप भंडारी, अन्नू भंडारी, देवी जोशी, नरेंद्र कठैत, योगेंद्र बिष्ट, रैजा चौधरी, उषा रावत, पीसी मैखुरी, सोनू बिष्ट, पंकज बिष्ट, जयदीप रावत, मोंटी परिहार, जयवीर फरस्वाण, नवीन चंदोला आदि मौजूद थे।  

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!