भटियाणा गांव की अराध्य देवी मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा होगी आयोजित, यात्रा चार्ट हुआ तैयार–
गोपेश्वरः करीब 38 साल बाद नारायणबगड़ विकास खंड के भटियाणा (उत्तरी कड़ाकोट) की अराध्य मां नैणी देवी दिवारा भ्रमण पर जाएगी।
नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मां नैणी देवी सात माह तक नारायणबगड़, थराली, नंदानगर और दशोली विकास खंड के गांवों का भ्रमण करेगी। दिवारा यात्रा के ब्रह्म गुरु पंडित विशंबर दत्त जोशी ने बताया कि 17 सितंबर को मां नैणी देवी मंदिर में घट स्थापना होगी।
इसके बाद 11 मार्च तक मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा आयोजित होगी। यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनता का सहयोग लिया जाएगा। यात्रा का संचालन भटियाणा, कोट और ग्वाड़ भुलक्वानी गांव के श्रद्घालु करेंगे।

