डिजीटल दानः जब प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ आए थे, तब भी लगा था पेटीएम स्कैनर– 

by | May 1, 2023 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

केदारनाथ और बदरीनाथ में क्यूआर कोड स्कैनर लगाने पर मचा हो हल्ला, बीकेटीसी ने मांगा पेटीएम से स्पष्टीकरण–

गोपेश्वरः वर्ष 2022 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के दौरे पर पहुंचे थे, तब भी वहां पेटीएम स्कैनर रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि पेटीएम और बीकेटीसी के बीच 2017 में डिजीटल दान को लेकर करार हुआ था। अब सोशल मीडिया में मामला हाईलाइट होने के बाद इस पर बहस छिड़ गई है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पेटीएम के अधिकारियों को मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इस बार से पेटीएम स्कैनर लगाया गया है।

दान के लिए बिना अनुमति क्यूआर कोड के बोर्ड लगाने पर बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बदरीनाथ मंदिर परिसर के सिंह द्वार और निकासी गेट पर अज्ञात व्यक्ति ने दान के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड लगा दिए।

जिस पर बदरीनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने बदरीनाथ थाने में तहरीर दी। एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदरीनाथ को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!