आस्था का सैलाब: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ में निरंतर चल रही यात्रा–

by | May 16, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

केदारनाथ में 3 लाख 32 हजार और बदरीनाथ में ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने किए अभी तक दर्शन:

जोशीमठ: श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज मौसम सामान्य रहा । अपराह्न चार बजे तक नौ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये है। आज तक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या ढाई लाख पार हो गयी है वहीं श्री केदारनाथ धाम में आज शाम तक 12 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए। अभी तक तीन लाख बत्तीस हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके है।

कल शाम को बर्फवारी के बाद आज मौसम थमा रहा।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा निर्बाध रूप से चल रही है। बीकेटीसी द्वारा तीर्थयात्रियों को सुगम दर्शन सुविधा हेतु व्यापक इंतजाम किये गये है‌ं।

मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने केदारनाथ धाम से बताया कि धाम में मंदिर समिति तथा प्रशासन ने आपसी तालमेल से यात्री सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं‌ तीर्थयात्रियों को गरम पानी, बरसात से बचाव हेतु शैल्टर, मेडिकल सुविधाएं, सर्दी से बचाव हेतु अलाव की भी व्यवस्थाएं की गयी है।

उल्लेखनीय है कि अन्य यात्रावर्षों की तुलना में इस वर्ष गौरीकुंड- केदारनाथ मार्ग के निकटवर्ती स्थानों सहित केदारनाथ धाम के आसपास बर्फ जमी हुई है। ग्लेशियरों को काट कर रास्ते बनाये गये है तथा लगातार कुबैर ग्लैशियर तथा भैरव ग्लैशियर प्वाइंटों की मरम्मत तथा बर्फ हटाने हेतु टीमे तैनात की गयी है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर परिसरों में मंदिर समिति के कर्मचारी तीर्थयात्रियों की सेवा- सहायता हेतु जुटे हुए है।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!