आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार–

by | May 28, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

करीब दस मिनट तक बदरीनाथ की पूजाओं में हुए शामिल, तुलसी माला लेकर लौटे–

बदरीनाथ: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। हेलीपेड से श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा वेदपाठ -पूजा अर्चना की। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का हैलीपेड पर स्वागत किया।तथा मंदिर में भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला भेंट की।

इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा,प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी केसी भट्ट आदि मौजूद रहे। इससे पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार 23 मई को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का भी अभिवादन किया। तथा यात्रा व्यवस्थाओं को भी सराहा कहा देवभूमि उत्तराखण्ड आकर वह अ​भिभूत हुए है।

उल्लेखनीय है आज फिल्म अभिनेता श्री जागेश्वर शिव मंदिर अल्मोड़ा में दर्शन के पश्चात सीधे बदरीनाथ धाम पहुंचे। अक्षय कुमार ने अपने फेंस को हाथ हिलाकर अ​भिवादन किया। वे धाम में बेहद खुश नजर आ रहे थे। अक्षय कुमार इससे चार दिन पूर्व केदारनाथ धाम के दर्शनों को भी पहुंचे थे। वे देहरादून, रुड़की में इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को जागेश्वर मंदिर समूह और बदरीनाथ धाम के दर्शनों को जाने के लिए कहा था, मुख्यमंत्री के कहने पर आज अक्षय कुमार यहां पहुंचे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!