जो बोले सो निहाल: मौसम खुलने पर चरम पर पहुंची हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा–

by | May 28, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

बर्फ के बीच एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे तीर्थयात्री–

जोशीमठ: मौसम खराब होने के कारण हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा दो दिनों तक रुकी रही। अब मौसम सामान्य होने और चटख धूप ​खिलने के बाद हेमकुंड की यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। रविवार को करीब 2000 से अ​धिक तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं। यात्रियों में तीर्थयात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है।

दो दिन तक मौसम खराब होने के बाद रविवार को मौसम जैसे ही खुला तो हेमकुंड साहिब की यात्रा भी अपने चरम पर पहुचने लगी है। तीर्थ यात्रियों की संख्या बढने से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर रोनक लौटने लगी है।

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि पिछले दो दिनों तक तीर्थयात्रा रुकी रही, जिससे तीर्थयात्रियों ने घांघरिया और गाेविंदघाट में ही यात्रा शुरू होने का इंतजार किया। आस्था पथ सुचारु होने पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, जोशीमठ, गोविंदघाट, गोविंद धाम (घांघरिया) से हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रस्ट के पास अपने सभी गुरुद्वारों और धर्मशालाओं में पर्याप्त आवास हैं। खराब मौसम के समय तीर्थयात्री रास्ते में ही रुक जाएं। यात्रा बेहद सुरक्षित ढंग से करें। जगह-जगह यात्रा मार्ग पर लंगर की सुविधा है। यात्रा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ट्रस्ट की ओर से रैतोली (रुद्रप्रयाग) में विशाल धर्मशाला निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण भी शुरू हाे गया है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!