व्याख्यान: साहित्य में हिमालय विषय पर हुई चर्चा-परिचर्चा–

by | May 30, 2023 | चमोली, सम्मान, साहित्य | 0 comments

अ​खिल भारतीय साहित्य परिषद गोपेश्वर इकाई ने आयोजित किया साहि​त्यिक कार्यक्रम, कई क्षेत्रों के लोग जुटे–

गोपेश्वर: नगरपालिका हॉल गोपेश्वर चमोली में मंगलवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् गोपेश्वर इकाई के द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्य में हिमालय विषय व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वन्दना का गायन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की बालिकाओं द्वारा परिषदीय गीत के साथ यथावत कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ व जिला अध्यक्ष शशि देवली ने स्वागत भाषण के साथ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथितियों का साहित्यिक परिचय सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि इस साहित्यिक संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘साहित्य में हिमालय ‘ पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गयी तथा व्याख्यान प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। जिसमें रेशमा खत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर पल्लवी चमोला रहीं। विभिन्न वर्ग के छात्रों ने यहां प्रतिभाग किया। हिमालय विषय पर विभिन्न कवियों की कविताओं तथा स्वरचित कविताओं की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद ऋषि कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि मूल्यवान साहित्य वही होता है जिसमें अपनी संस्कृति का समन्वय होता है। उन्होंने बताया कि देवताओं का भोजन मनुष्य के चिंतन और भक्ति भाव से निकलता है जो जितना अधिक चिंतन करता है वह उतना ही अधिक शक्ति प्राप्त कर सकता है, इसलिए सकारात्मक धारा प्रवाह के लिए भावनाओं को जागृत करना अति आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाठक ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि हिमालय को हमेशा अध्यात्म की दृष्टि से देखा जाए तो उसके सौन्दर्य का वर्णन अकल्पनीय है। हिमालय की गोद में बसने वाले लोग साहित्य की संकल्पनाओं में सर्वदा हिमालय को पाते हैं।

उक्त विषय पर पतंजलि योग जिला अध्यक्ष रघुवीर बर्तवाल, प्रोफेसर दर्शन सिंह नेगी, भगत सिंह राणा, दीपक सती ‘प्रसाद’ संजय थपलियाल, वैभव मिश्रा ने भी अपने अपने विचार रखे। आयोजकों द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

अंत में प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त सभी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गये तथा उत्कृष्ट कविता पाठ प्रस्तुत करने पर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।

सहभागिता सम्मान पत्र से सभी को नवाजा गया। मंगला प्रसाद कोठियाल द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच का संचालन जिला संयोजक हिमांशु थपलियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनामिका, भावना , प्रियंका , रोशनी , माही , आदित्य नेगी , प्रांजल, अंकित सहित बी.ए व एम.ए तथा पीस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम हिमांशु थपलियाल व शशि देवली की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!