दीनदयाल योजना के तहत माणा और पांडुकेश्वर में किसानों को वितरित किए ब्याज मुक्त ऋण–

by | Jun 11, 2023 | चमोली, बैंक | 0 comments

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वितरित किए चेक, ग्रामीणों ने की योजना की सराहना–

गोपेश्वर:

राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा.धन सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘अस्पताल जनता के द्वार’कार्याक्रम का शुभारम्भ करने के बाद माणा गांव में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ब्याज रहित कृषि ऋण भी वितरित किया। पांडुकेश्वर में भी कार्यक्रम आयोजित कर ​500000 रुपये का ऋण किसानों को वितरित किया गया। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किसानों को आजीविका बढ़ाने के लिये एक-एक लाख रूपये के ब्याज रहित कृषि ऋण चैक वितरित किए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुये योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली जनपद में करोड़ों रुपये के ऋण काश्तकारों को वितरित किए जा चुके हैं। बैंक काश्तकारों की हर संभव मदद के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने बैंक की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में और सरकार की योजनाें के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर महाप्रबंधक सहकारी समिति चमोली सौ सिंह, जिला सहायक निबंधक योगेश्वर जोशी, सचिव घरिया जी सहित ग्राम प्रधान माणा पीताम्बर मोलफा, बीडीसी मेम्बर किशोर बड़वाल, लक्ष्मण पंवार आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोशीमठ से बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन करते हुए उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें प्रसाद, अंग वस्त्र, तुलसी माला भेंट कर उनका स्वागत किया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!