हादसा: कार खाई में गिरने से दो युवकों की मौत, शव बरामद–

by | Jun 22, 2023 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस आज आज परिजनों को सौंपेगी शव–

रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के समीप खांकराधार के पास श्रीनगर की ओर जा रही एक कार खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन की टीम ने दोनों युवकों का शव खाई से बरामद किया। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्ष के जतिन डागर, निवासी गंगोलपुर, कलां रोहिणी दिल्ली और 26 साल के विशाल निवासी दिल्ली बीते 18 जून को रुद्रप्रयाग के लिए चले थे। बदरीना​थ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से करीब 12 किलोमीटर दूर खांकराधार के पास श्रीनगर की ओर इनकी कार खाई में जा गिरी।

लेकिन कार गिरने का किसी को पता नहीं लगा। जब दोनों युवकों का फोन नहीं मिला तो उनके परिजनों को संदेश हुआ कि कोई अनहोनी न हुई हो, इसके लिए बुधवार से दोनों की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस को उनके मोबाइल फोन की लोकेशन खांकरा के पास मिली। नदी किनारे सर्च करने पर कार खाई में पड़ी मिली। दोनों युवकों के शव भी बरामद किए गए।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!