गजब: आलू की बोरियों के अंदर रखी मिली शराब की 45 बोतलें–

by | Jun 22, 2023 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सड़क किनारे रखीं बोरियों को जब स्थानीय युवकों ने खोला तो खुल गया अवैध शराब का राज, अभी तक आठ लाख की अवैध शराब हो चुकी बरामद–

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग भेजी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खैफ पुलिस के हत्थे चढ़ गई। शराब की 45 बोतलें आलू प्याज की बोरियों में रखकर सप्लाई की जा रही थी।

आलू से भरी तीन बोरियों में शराब की 45 बोतलें बरामद की गई। यह शराब रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग भेजी जा रही थी, लेकिन वाहन की इंतजारी के चलते बोरियाें को सड़क किनारे रखा गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने बोरियों को खोला तो उनमे शराब की बोतलें मिली।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार ​घि​ल्डियाल ने बताया कि अभी तक आठ लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है, जो केदारनाथ की ओर सप्लाई हो रही थी। अवैध शराब में 26 लोगों के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। जबकि 41 लोगों का चालान किया गया है। रुद्रप्रयाग जनपद में संचालित हो रही अंग्रेजी शराब की दुकानों पर खुलेआम ओवर रेटिंग चल रही है।

जिला आबकारी विभाग की ओर से भी दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सबसे बुरी ​स्थिति अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा और रुद्रप्रयाग दुकानों की है। लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग के अ​धिकारी कमीशनखोरी के ​शिकार हो गए हैं, जिस कारण दुकानों में ओवररेटिंग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ दुकानों से रात के अंधेरे में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रुप से शराब की खैफ पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन से शराब की दुकानों में आक​​स्मिक छापेमारी की मांग उठाई गई है।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!