जोशीमठ। भारत- चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे चार दिन से ठप पड़ा है। यहां तमक गांव के समीप चट्टान से लगातार पत्थर मलबे के साथ हाईवे पर आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणा आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। हाईवे बंद होने से जोशीमठ की ओर 100 से अधिक और नीती घाटी में करीब 500 ग्रामीण फंसे हुए हैं। चटटान से पत्थरों के गिरना बंद न होने से सीमा सड़क संगठन की जेसीबी मशीनें भी काम नहीं कर पा रही हैं। जोशीमठ एसडीएम ने भी हाईवे का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने पर जोर दिया। घाटी में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। नीती घाटी के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क नहीं खुलती है तो ग्रामीणों के पास मौजूद राशन समाप्त हो जाएगी। तमक में बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीण छिल्लों के सहारे रात बिता रहे हैं। चीन सीमा क्षेत्र में मुस्तैद भारतीय सेना और आईटीबीपी कैंपों में भी अंधेरा है। बिजली न होने से दूरसंचार ने भी काम करना बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने घाटी में ग्रामीणों के खैर ख्वाह लेने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से नीती घाटी में राशन पहुंचाई जाए और लोगों की आवाजाही के लिए फिलहाल हवाई सेवा शुरू की जाए।
चीन सीमा पर फंसे 500 भोटिया जनजाति के ग्रामीण, कुछ नेपाली मजदूर भी–
by laxmi Purohit | Aug 17, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
