शाबास: 52वीं खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के ​खिलाड़ियों ने लहराया परचम–

by | Jun 27, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

संभागीय स्तर के खेलों में झटके तीन स्वर्ण, 10 रजत और दो काॅस्य पदक, इन दस ​खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन–

गोपेश्वर: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संभागीय स्तर पर आयोजित 52वीं खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। यहां के ​खिलाड़ियों प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 10 रजत और दो कॉस्य पदक हासिल किए। प्राचार्य अजय घिल्डियाल ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के 11वीं के छात्र समीर ने वॉक रेस, 8वीं कक्षा की छात्रा आभा ने 600 मीटर रेस और 7वीं कक्षा के छात्र श्रेय किमोठी ने अंडर 14 ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं का विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। अंडर 17 कबड्डी के लिए छात्रा सानवी, साक्षी, अमीषा, तनुजा व अंजली, एथलेटिक में समीर व आभा, क्रिकेट में विश्वास रावत, टेबल-टेनिस में कृष झिंक्वाण और ताइक्वांडो में श्रेय किमोठी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

विजेता ​खिलाड़ियों ने इसका श्रेय प्राचार्य अजय ​घि​ल्डियाल के साथ ही शारीरिक शिक्षक हयात सिंह, प्रदीप कुमार, आजाद सिंह, नितिन कुमार देवरानी, अजय कुमार, रेखा सिंघल, श्रद्धा, मधु को दिया है। प्राचार्य ने सभी अनुरक्षकों को सकुशल व सुर​क्षित लौटने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!