गदगद हुए पीएम मोदी : डॉ. हिमानी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा ऐसा सवाल कि वे गदगद हो उठे–

by | Jun 27, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

प्रधानमंत्री ने डॉ. हिमानी वैष्णव के प्रश्न को अपने ट्वीटर पर किया साझा, जनपदभर में हुआ कार्यक्रम आयोजित–

गोपेश्वर: चमोली की भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसा प्रश्न पूछा कि पीएम मोदी गदगद हो गए। उन्होंने अपने ट्वीटर पर डॉ. हिमानी वैष्णव के सवाल की सराहना की।

डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को मेरा सादर प्रणाम। मेरा नाम डॉ. हिमानी वैष्णव है, मैं देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र चमोली जनपद से हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी से मेरा प्रश्न है कि पहले सामाजिक न्याय के नाम पर तु​ष्टिकरण को बढ़ावा दिया गया, हमारी सरकार ने संतुष्टीकरण पर बल दिया।

और उनको भी पूछा जिनको किसी ने नहीं पूछा, पहली की तुलना में अब आए अंतर को हम सामान्य जन को कैसे बताएं। जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा पहले तु​ष्टिकरण की गंदी सोच ने लोगों के बीच में खाई पैदा कर दी थी। प्रधानमंत्री ने यूपी के साथ ही देश के वि​भिन्न जाति के लोगों की दिशा और दशा पर व्याख्यान दिया।

प्रधानमंत्री ने डॉ. हिमानी वैष्णव के पूछे प्रश्न से गदगद होकर अपने ट्वीटर हेंडल पर इसका उल्लेख किया है। भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को चमोली जनपद में भी भव्य रुप से आयोजित किया गया।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!