नीती घाटी के गमशाली में हो रहा देवताओं और भक्तों का अदभुत मिलन–

by | Jun 28, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

होम महायज्ञ में प्रवासी ग्रामीण भी पहुंचे गांव, भ​क्तिमय माहौल में आयोजित हुई जलयात्रा, उत्साह का रहा माहौल–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के सीमांत नीती घाटी में इन दिनों माहौल पूरी तरह से भ​क्तिमय है। घाटी में भजन-कीर्तन गूंज रहे हैं। घाटी के पर्यटन और धार्मिक स्थल गमशाली में इन दिनों होम महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। महायज्ञ में बुधवार को भव्य जलयात्रा का आयोजन किया गया।

महायज्ञ में शामिल होने के लिए भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांवों को लौट आए हैं, जिससे सीमांत गांवों में चहल-पहल बनीं हुई है। बुधवार को धौली गंगा से जलयात्रा का आयोजन किया गया। भूमियाल देवता के पश्वा ने नदी में पवित्र स्नान किया।

फैला पंचनाग देवता ने भी अपने पश्व पर अवतरित होकर पवित्र स्नान किया और अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए विवाहित बेटियां भी अपने पैतृक गांव पहुंची हुई हैं। यहां इन दिनों माहौल पूरी तरह से भ​क्तिमय बना हुआ है। महिलाएं अपनी परंपरागत भोटिया जनजाति की वेशभूषा में इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो रही हैं। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि नीती घाटी में इन दिनों माहौल भ​क्तिमय बना हुआ है।

देश के वि​भिन्न कोनों में निवास कर रहे ग्रामीण इन दिनों अपने गांवों की ओर लौट आए हैं। गोपेश्वर की नंदी राणा का कहना है कि धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का सौभाग्य मिला। गमशाली में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां दिन कब बीत रहा है, पता ही नहीं चल रहा है। अपने पैतृक क्षेत्र में आने का बार-बार मन करता है। बृहस्पतिवार को होम महायज्ञ में पूर्णाहूति का आयोजन होगा।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!