परोपकार: चमोली में सेना के जवान ने जन्मदिन पर वृद्धजनों को बांटे फल–

by | Jun 29, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

स्वै​च्छिक रक्तदान, देश की सरहदों की रक्षा के साथ-साथ मानवता का धर्म भी निभा रहा सेना का जवान विष्णुप्रकाश–

गोपेश्वर: खुदगर्ज दुनिया में ये इंसान की पहचान है, जो पराई आग में जल जाए, वो इंसान है.. अपने लिए जीएं तो क्या जीएं, ऐ दिल तू जी जमाने के लिए.. ये पं​क्तियां चमोली जनपद के सुदूरवर्ती गांव उत्तरों में सेना के जवान विष्णु प्रकाश पुरोहित पर सटीक बैठ रही हैं।

देश की निगेहबानी के साथ-साथ यह सेना का जवान मानवता का धर्म भी निभा रहा है। बृहस्पतिवार को विष्णु प्रकाश पुरोहित का जन्मदिन था। तो उन्होंने अपने सा​थियों के साथ जन्मदिवस का उत्सव वृद्धाश्रम में मनाया। वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। जिला अस्पताल में स्वै​च्छिक रक्तदान का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅफ के अवकाश पर होने के कारण यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

जिला चिकित्साल में भर्ती मरीजों को भी फल वितरित किए गए। विष्णुप्रकाश का कहना है कि अपने जन्मदिन का उत्सव ऐसे लोगों के साथ मनाया, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उनके बीच जाकर ऐसा लग रहा है मानो संसार की सभी खुशी मिल गई है। मन को अपार सुकून और शांति की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नीरज परमार, संजू आर्य, बबलू बिष्ट, आदित्य राणा, पवन नेगी, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!