मुसीबत: बदरीनाथ हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे दस हजार तीर्थयात्री–

by | Jun 29, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

पुलिस ने यात्रियों को जगह-जगह रोका, दुकानों और अपने वाहनों में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे तीर्थयात्री–

चमोली: छिनका में करीब 100 मीटर हिस्से में बदरीनाथ हाईवे क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे तक भी हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुला है। यहां हाईवे के दोनों ओर से करीब 10000 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

तीर्थयात्री दिनभर दुकानों और अपने वाहनों में बैठकर हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे शाम छह बजे तक ही वाहनों के लिए खुल पाएगा। कुछ तीर्थयात्री चमोली, बिरही, भीमतला आदि क्षेत्रों में होटलों को किराए पर लेकर आराम करने चले गए हैं।

हाईवे न खुलने से पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, पीपलकोटी, चमोली, कर्णप्रयाग, गौचर, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में ही रोक लिया गया है। छिनका गांव से कुछ लोगों ने हाईवे पर मलबा गिरने की वीडियो बनाई है, जो मोबाइल फोन पर खूब वायरल हो रही है।

बदरीनाथ हाईवे पर छिनका में इस तरह पहाड़ी से आया सैलाब-

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!