चमोली: घर में घुसकर चोरी करने वाले को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया चोरी का खुलासा–

by | Jul 1, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने किया खुलासा, गहने और नगदी भी की बरामद–

कर्णप्रयाग: घर में घुसकर चोरी करने वाले अ​भियुक्त को ढूंढकर कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 25 जून की है। गौचर की दिव्या कनवासी पत्नी प्रशान्त कनवासी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में दी तहरीर में कहा कि 14 से 23 जून तक वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर थी इस दौरान उनके घर में अज्ञात चोरों ने उनके सोनें के आभूषण मंगल सूत्र, अंगूठी व नथ चोरी कर लिये हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख, पचास हजार रुपये है।

महिला की लि​खित ​शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का गंभीरता को देखते हुए कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस को शीघ्र टीम गठित कर अ​भियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अ​भियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दंबिश दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

जिस पर पुलिस ने शनिवार को आईटीबीपी गौचर के पास बने प्रतिक्षालय से सुमित खत्री पुत्र कुलदीप सिंह खत्री, निवासी ग्राम इशाला थाना व जिला-रुद्रप्रयाग हाल निवासी मोहिनी लॉज कर्णप्रयाग को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अ​भियुक्त से सोने के आभूषण मंगल सूत्र, अंगूठी व नथ बरामद की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र पंत, गौचर के चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दीवान सिंह, कांस्टेबल अशोक सिंह, कां. शोभन सिंह, कां. सुशील कुमार के साथ ही एसओजी के उपनिरीक्षक नवनीत सिंह भंडारी और कांस्टेबल राजेंद्र रावत मौजूद रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!