समस्या: गोपेश्वर गैस गौदाम के अंदर घुसा बारिश का पानी और मलबा–

by | Jul 1, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

कीचड़ में लबालब हुए गैस सिलिंडर, एक साल से बनीं समस्या, क्यों ध्यान नहीं दे रहे प्रशासनिक अ​धिकारी —

गोपेश्वर। चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर मुर्गी फार्म क्षेत्र में ​स्थित रसोई गैस गोदाम में भारी बारिश के बाद पानी और मलबा भर गया। गोदाम के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त होने से मिट्टी के साथ पानी अंदर घुसा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम का यह गैस गोदाम पिछले एक साल से जर्जर बना हुआ है। लेकिन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गोदाम के भवन की पीछे की दीवार पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे अभी तक नहीं बनाया जा सका है। बीते दिनों से बारिश होने पर यहां लगातार पानी घुस रहा था। शुक्रवार देर शाम को हुई बारिश से यहां भारी मात्रा में पानी और मिट्टी भर गई। जिससे अंदर कीचड़ जमा हो गया।

गैस गोदाम के भवन की स्थिति ऐसी है कि यह कभी भी ढह सकता है। इस गैस गोदाम से गोपेश्वर सहित मंडल घाटी, घिंघराण, कुजौं मैकोट, नेल कुड़ाव, देवर खडोरा, गैर टंगसा, सोनला, बछेर, पीपलकोटी सहित अन्य गांवों में रसोई गैस सिलिंडरों की सप्लाई होती है। भवन क्षतिग्रस्त होने पर यहां बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन एक साल से क्षतिग्रस्त भवन को विभाग की ओर से अभी तक नहीं बनाया जा सका है।

गैस गोदाम के मैनेजर लक्ष्मण रावत का कहना है कि आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को लिखा है। गौदाम की रिपेयरिंग के लिए हमें बजट नहीं मिला है, जैसे ही बजट आवंटित होगा, तो इसका सुधारीकरण कार्य कर लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!