दुखद: लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नरेश को अपने लिए नहीं मिल पाई एंबुलेंस–

by | Jul 2, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

मासौं गांव के नरेश ने अस्पताल जाते जाते दम तोड़ा, तीन घंटे तक हेली एंबुलेंस के इंतजार में जिला अस्पताल में तड़पता रहा नरेश–

गोपेश्वर। एंबुलेंस चालक नरेश हर दिल अजीज था। एक फोन पर एंबुलेंस मरीज के घर पहुंचाता और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर जीवनदान दे जाता। लेकिन दुर्भाग्य गंभीर रुप से घायल हुए नरेश को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाई और उसने दम तोड़ दिया। लगभग तीन घंटे तक नरेश यहां जिला अस्पताल में तड़पता रहा।

लोगों ने जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर की डिमांड की, लेकिन तीन घंटे बाद अ​धिकारियों का संदेशा आया कि मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आ पाएगा। जिस कारण नरेश कुमेड़ी को एंबुलेंस से ही देहरादून ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शनिवार को सुबह करीब दस बजे मासौं गांव का नरेश चंद्र कुमेड़ी पुत्र भाष्करानंद कुमेड़ी, उम्र 40 वर्ष गोपेश्वर के पेट्रोल पंप पर तेल भराने गया था। वह शौचालय से बाहर आ रहा था, तभी एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। उसका हाथ टायर के नीचे आने से कट गया और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनि​धियों ने जिला प्रशासन से हेली एंबुलेंस की डिमांड की, लेकिन बताया गया कि मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आ पाएगा। जिस पर नरेश को एंबुलेंस से ही देहरादून पहुंचाया जा रहा था।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!