कोरोना से बचाने को भाजपा का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू, पढ़ें क्या है योजना–

by | Aug 17, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

 

चमोली। आज भारत सहित दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान को राष्ट्रीय से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के मुताबिक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ताओं को स्वयं सेवक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करेंगे और उन्हें कोरोना बचाव सामग्री भी वितरित करेंगे। अभियान के संयोजक पंकज हटवाल, सह संयोजक डा. हिमानी वैष्णव ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि अभियान के तहत राष्ट्रीय से लेकर बूथ स्तर तक स्वयं सेवकों की तैनाती की गई है। ये स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना को लेकर स्थानीय लोगों को जागरुक करेंगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में ही कोरोना तेजी से फैल रहा है। लिहाजा व्यापक स्तर पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। यदि कोरोना संक्रमित किसी क्षेत्र में पाया गया तो उसे अस्पताल तक ले जाने की जिम्मेदारी भी स्वयं सेवक की होगी।  भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रभारी विजय कपरूवाण, डा. राहुलदीप, आईटी संयोजक दीपक भट्ट ने अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करने का आह्वान किया है। 

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!